Wed, 18 May 2016
सदर प्रखंड के जादोपुर थाना क्षेत्र के जगीरी टोला गांव में बुधवार को सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी-डंडा से हमला कर एक ही परिवार के चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बताया गया कि जादोपुर थाना क्षेत्र जगीरी टोला गांव निवासी देवी राम का अपने ही गांव के कुछ लोगों से जमीन संबंधित विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर बुधवार को दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी-डंडा से हमला कर देवी राम तथा उनके परिवार के सदस्य मनोज राम, मिथुन राम व सुनर देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।