Gopalganj News: झिरवां में महिला की गला दबाकर हत्या

Tue, 03 May 2016

उचकागांव थाना क्षेत्र के झिरवां गांव में रविवार की रात एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। महिला की हत्या को लेकर ससुराल पक्ष के लोग तथा मृतक के मायके वाले अलग अलग बयान दे रहे हैं। मायके वालों का आरोप है कि पारिवारिक विवाद के कारण ससुराल वालों ने महिला की हत्या की है जबकि ससुराल पक्ष के लोग घर में घुसे चोरों पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि प्रखंड के छोटका साखे पंचायत के शामपुर गांव निवासी जवाहर प्रसाद की 22 वर्षीय लड़की पूजा कुमारी की शादी दो वर्ष पूर्व ही थाना क्षेत्र के झिरवां गांव निवासी रामविचार सिंह के पुत्र फुल कुमार सिंह के साथ हुई थी। बताया जाता है कि शादी के एक वर्ष बाद पूजा का पति कमाने के लिए विदेश चला गया। घर में पूजा, उसकी सास, ससुर और गोतनी ही रहती थी। बताया जाता है कि रविवार की रात पूजा अपने कमरे में सोने चली गयी। इस बीच उनकी गला दबाकर हत्या कर दी गयी। इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बिस्तर पर पड़े पूजा कुमारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि महिला की हत्या करने के बाद गले, कान, नाक में पहने गए गहने के साथ ही अटैची में रखे गए जेवर भी चुरा लिए गए थे। कमरे का सामान भी बिखरा पड़ा था। इस घटना को लेकर मृतका के ससुराल वाले चोरी की नीयत से से घर में घुसे चोरों द्वारा पूजा की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। वहीं मृतका का बहन सोनी कुमारी तथा मायके पक्ष के लोग ससुराल वालों द्वारा पूजा कुमारी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना था कि पारिवारिक विवाद के कारण पूजा कुमारी की हत्या की गई है। इस घटना को लेकर समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Ads:

सम्बंधित खबरें:







Ads Enquiry