Tue, 24 May 2016
दहेज में दो लाख रुपये नकदी की मांग पूरी नहीं होने पर थाना क्षेत्र के साथी गांव में विवाहित गीता देवी की उसकी ससुराल के लोगों ने हत्या कर दी तथा शव को गायब कर दिया। घटना को लेकर मृत महिला के पिता के बयान पर थाने में चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
जानकारी के अनुसार सिवान जिले के नवतन थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के रामाश्रय सिंह की पुत्री गीता देवी की शादी करीब सोलह साल पूर्व उंचकागांव थाना क्षेत्र के साथी गांव के जगदीश सिंह के साथ संपन्न हुई थी। शादी के बाद ससुराल जाने पर गीता को उसके पति व ससुराल के लोगों ने दहेज में दो लाख रुपये नकदी लाने के लिए प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। इसी क्रम में गीता की उसके ससुराल के लोगों ने पीटकर हत्या कर दी तथा शव को गायब कर दिया। घटना को लेकर थाने में रामाश्रय सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें जगदीश सिंह, जितन सिंह तथा कलावती देवी सहित चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।