Tue, 31 May 2016
प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को भी मतगणना का कार्य जारी रहा। मंगलवार को जिला परिषद सदस्य का एक परिणाम घोषित किया गया। प्रखंड के क्षेत्र संख्या 11 से खुशबू कुमारी विजयी घोषित की गई। अखबार विक्रेता प्रदीप पाण्डेय की बेटी खुशबू कुमारी की जीत से हाकरों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इसी प्रखंड के सिरसिया पंचायत से मुखिया पद पर धर्मेद्र मिश्रा, बीडीसी क्षेत्र संख्या 31 से रविंद्र ठाकुर तथा सरपंच पद पर रामश्रय मिश्र विजयी हुए। मतेया पंचायत में मुखिया पद पर रामेश्वर यादव तथा बीडीसी सदस्य समीना खातून विजयी रहीं। कालामटिहिनिया पंचायत में मुखिया पद पर शायरा खातून, बीडीसी क्षेत्र संख्या 33 से प्रमिला देवी तथा क्षेत्र संख्या 34 से अमित प्रसाद पटेल ने जीत दर्ज किया। मतेया पंचायत से सरपंच पद पर पार्वती देवी, दुर्ग मटिहिनिया पंचायत में मुखिया पद पर कमलावती देवी, बीडीसी प्रेमशीला देवी तथा सरपंच पद पर नीरा देवी विजयी हुई। मटिहिनिया तिवारी पंचायत में मुखिया पद पर सरस्वती देवी, बीडीसी ग्यासुद्दीन अंसारी तथा सरपंच पद पर साभा देवी ने जीत दर्ज किया।