Gopalganj News: पंचायत समिति की 60 सीटों का परिणाम घोषित

Thu, 26 May 2016

पंचायत समिति के कुल साठ सीटों के लिए चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए। दूसरे दिन शाम के पांच बजे तक कटेया प्रखंड के क्षेत्र संख्या एक से सविता देवी, दो से पुष्पा देवी, तीन से मंजू देवी, चार से अक्षयलाल मांझी, पांच से सुगान्ती देवी, विजयीपुर प्रखंड के क्षेत्र संख्या एक से अकामी देवी, दो से राजपति देवी, भोरे प्रखंड के क्षेत्र संख्या एक से रंजू देवी, दो से अंजू देवी, तीन से संत बैठा, चार से नूर तारा तथा छह से अभय कुमार, पंचदेवरी प्रखंड के क्षेत्र संख्या एक से अयोध्या सोनार, दो से अशोक, तीन से प्रतिभा देवी, चार से नागेन्द्र सिंह, पांच से माला देवी तथा छह से अनिता देवी, कुचायकोट प्रखंड के क्षेत्र संख्या एक से कुंती देवी, दो से बच्चा यादव, तीन से इन्दु देवी, चार से लालबाबू यादव, पांच से रुबी देवी, छह से कांति देवी, सात से ममता देवी निर्वाचित घोषित की गई। इसी प्रकार फुलवरिया प्रखंड के निर्वाचन क्षेत्र संख्या एक से पुष्पा देवी, दो से अमरुद्दीन, छह से वीरेन्द्र मांझी, हथुआ प्रखंड के क्षेत्र संख्या एक से दीपू कुमार शर्मा, दो से रुखसाना खातून, तीन से दुर्गा देवी, उंचकागांव प्रखंड के क्षेत्र संख्या एक से सरिता देवी, दो से उषा देवी, तीन से शबनम परवीन, चार से रमिता देवी तथा पांच से रुखसाना खातून, थावे प्रखंड के क्षेत्र संख्या एक से लैला खातून, दो से गुड़िया व तीन से रामावती देवी, गोपालगंज प्रखंड के क्षेत्र संख्या एक से रंजय कुमार, दो से भागमनी देवी, तीन से परशुराम कुमार, सिधवलिया के क्षेत्र संख्या एक से पियूष कुमार, दो से पूनम सिंह, बैकुंठपुर प्रखंड के क्षेत्र संख्या एक से कुसुम देवी, दो से मीरा देवी, मांझा प्रखंड के क्षेत्र संख्या एक से कंचन देवी, दो से अनूप देवी, तीन से रेणु देवी तथा चार से ब्रजभूषण यादव निर्वाचित घोषित किए गये हैं।

Ads:

सम्बंधित खबरें:







Ads Enquiry