Gopalganj News: ससुर व बहू को पीटकर घर में आग लगायी

बरौली थाना क्षेत्र के बतरदेह गांव में आपसी विवाद के बाद ससुर व बहू की पिटाई के बाद कुछ लोगों ने उनकी झोंपड़ी में आग लगा दी। इस घटना में घर में रखी गयी करीब पचास हजार की संपत्ति जलकर राख हो गयी।

जानकारी के अनुसार पूर्व से चल रहे आपसी विवाद के बाद कुछ लोग बतरदेह गांव के कन्हैया साह से भिड़ गये। कन्हैया साह को बचाने जब उनकी बहू प्रभावती देवी पहुंची तो दोनों की दूसरे पक्ष के लोगों ने जमकर पिटाई कर दी तथा उनकी झोंपड़ी में आग लगा दी। इस घटना में झोंपड़ी में रखा गया नकदी व अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। इस संबंध में थाने में दर्ज प्राथमिकी में कन्हैया साह ने अपने ही गांव के विनोद तिवारी सहित छह लोगों को नामजद किया गया है। कांड अंकित कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry