Gopalganj News: अवैध संबंध का विरोध करने पर घर से निकाला

थाना क्षेत्र के कली छापर गांव में अपने पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर एक महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। इस मामले को लेकर महिला ने अपने पति सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमें दहेज में बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि भोरे थाना क्षेत्र के चकरवां खास टोला खिरिया निवासी सुखदेव भगत की पुत्री सीमा देवी की शादी कटेया थाना क्षेत्र के कली छापर निवासी रामचंद्र सिंह के पुत्र लक्ष्मण सिंह के साथ हुई है। शादी के बाद ससुराल आने पर सीमा देवी को दहेज में बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। इसी बीच एक रात महिला ने अपने पति को एक दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख कर विरोध करना शुरु कर दिया। जिसको लेकर सीमा देवी को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। सीमा देवी के बयान पर उनके पति सहित चार लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry