नगर के सरेया मोहल्ला में शुक्रवार की रात चोरों ने एक घर का ताला तोड़ कर पैंतीस हजार नगद सहित करीब चालीस हजार की संपत्ति चुरा लिया। शनिवार की सुबह इस चोरी की जानकारी होने पर गृहस्वामी ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बताया जाता है सरेया मोहल्ला निवासी अशोक तिवारी शुक्रवार को अपने घर में ताला बंद कर किसी काम से गोरखपुर गए थे। इसी बीच रात में चोर ताला तोड़ कर उनके घर में प्रवेश कर गए और 35 हजार नगद सहित चालीस हजार की संपत्ति चुरा कर फरार हो गए। शनिवार की सुबह घर का ताला टूटा देख आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी गृहस्वामी को दिया। चोरी की जानकारी मिलने पर गोरखपुर से अपने घर पहुंचे अशोक तिवारी ने इस घटना की सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।