सिधवलिया थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव से एक विवाहित महिला का अपहरण कर लिया गया। जानकारी के अनुसार विशुनपुरा गांव की एक महिला घर से बाहर शौच के लिए गयी थी। इसी बीच मौका देखकर पंडितपुरा गांव के अजेन्द्र कुमार ने उसका अपहरण कर लिया। काफी खोजबीन के बाद भी महिला का सुराग नहीं मिलने पर उसके ससुर ने इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है।