Mon, 11 Apr 2016
ऐतिहासिक थावे दुर्गा मंदिर परिसर में पूजा अर्चना के लिए पहुंची यूपी की एक महिला का पर्स चोरी कर भाग रही तीन महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार की शाम जेल भेज दिया गया। पुलिस ने महिला से चोरी गया पर्स को भी बरामद क लिया है।
जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के डेमुसा गांव के संतोष कुमार चौरसिया अपनी पत्नी के साथ ऐतिहासिक थावे दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना के लिए आए थे। पूजा अर्चना के बाद दोनों जैसे ही मंदिर से बाहर निकले, तीन महिलाओं ने उनकी पत्नी के हाथ का पर्स छीन लिया तथा भागने लगी। दंपती के शोर मचाने पर मंदिर में पूजा अर्चना को पहुंचे अन्य लोगों ने उन्हें पकड़ लिया तथा पुलिस को सौंप दिया। पकड़ी गयी महिलाओं से पुलिस ने चोरी गया पर्स व उसमें मौजूद नकदी को बरामद कर लिया। गिरफ्तार महिलाएं नगर थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल के समीप की रहने वाली हैं। जिनकी पहचान संगीता देवी, खुशबू देवी तथा अंजली कुमारी के रूप में की गयी है। संगीता देवी के गोद में दस दिन का नवजात बच्चा है। तीनों महिलाओं को पुलिस ने मंगलवार की शाम जेल भेज दिया गया।