Thu, 28 Apr 2016
भोरे थाना क्षेत्र के गोसइया गांव में बुधवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर गांव के दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान फरसा तथा लाठी डंडा से हमला कर पिता पुत्र सहित एक ही परिवार को सात लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। सभी घायलों को इलाज के लिये स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि गोसइया गांव निवासी गोरख साह का अपने ही गांव के कुछ लोगों से जमीन संबंधित विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर बुधवार की सुबह दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान फरसा तथा लाठी डंडा से हमला कर गोरख साह, उनके पुत्र अल्हा साह, पत्नी लीला देवी, लालती देवी, रिंकू देवी, माधुरी कुमारी तथा धर्मेन्द्र कुमार को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। सभी घायलों को इलाज स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना को लेकर घायलों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।