Gopalganj News: जादोपुर में आपसी विवाद में सगे भाइयों को पीटा

Sun, 24 Apr 2016

सदर प्रखंड के जादोपुर थाना क्षेत्र के बाबू विशनपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष के लोगों के बीच मारपीट हो गयी। इस दौरान लाठी डंडा से हमला कर दो सगे भाइयों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। दोनों घायलों को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि बाबू विशनुपर गांव निवासी झगडू महतो का किसी बात को लेकर अपने ही गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया। इस विवाद को लेकर दोनों पक्ष के बीच मारपीट होने लगी। इस दौरान लाठी डंडा से हमला कर झगडू महतो तथा उनके भाई बिगू महतो को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। दोनों घायलों को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना को लेकर घायल का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Ads:

सम्बंधित खबरें:







Ads Enquiry