Gopalganj News: नए सत्र में बिना किताब के पढ़ रहे बच्चे

Sun, 24 Apr 2016

अप्रैल माह मे बच्चे नई कक्षाओं में पहुंच गये। इन्हें नई कक्षा में नई पुस्तकें मिलने का अनुमान था। सरकार ने पुस्तक उपलब्ध कराने का दावा किया था। बावजूद इसके कक्षा एक, छह व सात में पढ़ने वाले बच्चों को छोड़कर अन्य बच्चों को पुस्तकें नहीं मिल सकी हैं। यह स्थिति पिछले 22 दिनों से बनी हुई है। पुस्तक नहीं मिलने से सरकारी स्कूलों में कक्षा दो, तीन, चार, पांच व आठ में पढ़ने वाले बच्चों की शिक्षा पूरी तरह से ठप है। उन्हें पुस्तकें कबतक प्राप्त होंगी। इस बात की कोई भी गारंटी नजर नहीं आ रही है। ऐसे में प्रारंभिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों व उनके अभिभावकों की चिंता बढ़ गयी है। मई माह में गर्मी की छुट्टी होने की संभावना के बीच अभिभावक इस बात को लेकर भी चिंतित हैं कि अगर बच्चों को जल्द किताबें नहीं मिली तो तो उनका सिलेबस पूर्ण होना करीब असंभव हो जाएगा।

मार्च माह के अंत में परीक्षा समाप्त होने के बाद प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों में इस बात की उत्सुकता थी कि अब अप्रैल से उन्हें नये कक्षा में प्रवेश मिलेगा। अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह तक प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में रिजल्ट का प्रकाशन किया गया। बच्चे नए वर्ग में चले भी गये लेकिन उन्हें पुस्तकें निर्धारित अवधि में उपलब्ध नहीं करायी गयी। पुस्तकें नहीं मिलने के कारण प्रारंभिक विद्यालयों में पढ़ने वाले करीब साढ़े चार लाख बच्चों पर असर पड़ा है। इन बच्चों को नये वर्ग में नई किताबें व नई कापी मिलने की सोच को भी झटका लगा है।

यहां नहीं पहुंच सकी पांच कक्षाओं की पुस्तकें

विद्यालय संख्या

प्राथमिक विद्यालय 987

मध्य विद्यालय 661

नवसृजित विद्यालय 119

कुल 1767

Ads:






Ads Enquiry