थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में कुछ लोगों ने एक महिला पर हमला कर घायल करने के बाद उनके शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क कर जलाने का प्रयास किया। इस दौरान उन्हें बचाने पहुंची उनकी बेटी पर भी हमला कर घायल कर दिया गया। महिला का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। महिला के बयान पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बताया जाता है कि फुलवरिया गांव निवासी मुन्नी खातून अपने घर में थी। इसी बीच वहां पहुंची उसी गांव की अनवरी खातून और उनके परिवार के सदस्य उन्हें घर से निकालने लगी। लेकिन जब मुन्नी खातून ने घर से निकलने से इन्कार कर दिया तो उन पर राड से हमला कर घायल करने के बाद उनके शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क कर जलाने का प्रयास किया गया। इस बीच उन्हें बचाने पहुंची उनकी बेटी पर भी हमला कर घायल कर दिया गया। महिला को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के बयान पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।