Gopalganj News: फूल के बढ़े भाव, सौ रुपये में बिकी माला

प्रखंड मुख्यालय पर चल रहे पंचायत चुनाव के नामांकन के दौरान जैसे जैसे प्रत्याशी और उनके समर्थकों का जोर बढ़ रहा था। वैसे वैसे फूल के भाव भी बढ़ते जा रहे हैं। कुछ दिन पहले तक पंद्रह रुपये में बिकने वाली फूल माला अब पचास से लेकर सौ रुपये में बिक रही है। नामांकन का दौर शुरू होते ही प्रखंड मुख्यालय पर चलंत फूलमाला की दुकानें सज गयी हैं। नामांकन के दूसरे दिन सोमवार को एक तरफ एक प्रत्याशी टायर बैल पर चढ़कर अपना नामांकन दाखिल कराने पहुंचे। वहीं कुछ प्रत्याशी ढोल नगाड़े और हाथी घोड़े के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इस दौरान प्रत्याशियों के साथ चल रहे समर्थकों में खूब जोश दिखा। समर्थकों के इस जोश को फूल माला के दुकानदारों ने भी खूब भुनाया। आम दिनों में पंद्रह रुपये में बिकने वाली फुल माला को दुकानदारों ने पचास रुपये से लेकर सौ सौ रुपये में बेचा। फूलों के भाव बढ़ने के बाद भी समर्थकों का जोश कम नहीं हुआ, उन्होंने फुल माला की जमकर खरीदारी किया।

Ads:






Ads Enquiry