पहले दो चरण में नामांकन दाखिला का शोर थमने के बाद तीसरे, चौथे व पांचवें चरण के चुनाव में नामांकन दाखिला के कार्य में तेजी आ गयी है। सोमवार को इन प्रखंडों में रिकार्ड 1367 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। पूरे दिन हथुआ, फुलवरिया, गोपालगंज, उंचकागांव तथा कुचायकोट प्रखंड में प्रत्याशियों की भीड़ देखी गयी। नामांकन को लेकर प्रत्याशियों व उनके समर्थकों में उत्साह का नजारा दिखा। इस मौके पर चारों प्रखंड में सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध दिखा।
सोमवार को तीसरे चरण में हथुआ व फुलवरिया प्रखंड में लोगों की भीड़ नामांकन काउंटर पर देखी गयी। इन दोनों प्रखंड में मंगलवार को नामांकन दाखिला का अंतिम दिन है। प्रखंड कार्यालयों में बनाए गये कई काउंटरों के माध्यम से नामांकन पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरे दिन चली। इसी प्रकार चौथे चरण में कुचायकोट प्रखंड में नामांकन दाखिला के कार्य में तेजी आने लगी है। जबकि पांचवें चरण में गोपालगंज व उंचकागांव प्रखंड में नामांकन दाखिला का कार्य का मंगलवार को दूसरा दिन था। नामांकन को लेकर सभी पांचों प्रखंड में सुरक्षा को तैनात जवान पूरी तरह से सतर्क दिखे।
नामांकन दाखिल करने वाले प्रमुख प्रत्याशी
पंचायत चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन दाखिल करने वालों में गोपालगंज प्रखंड से मुखिया पद के लिए पूर्वी विशनपुर पंचायत से आदित्य शंकर शाही, पश्चिम विशनपुर से मुकुंद पासवान, जादोपुर दुखहरण से फुलमती देवी, सीमा देवी व रमावती देवी, चौराव से महम्मद शहाबुद्दिन, तिरबिरवां से शारदा देवी, एकड़ेरवा से एमडी अलीशेर तथा मानिकपुर से नीतू कुमारी प्रमुख रहीं। इसी प्रकार उंचकागांव प्रखंड में जिला परिषद क्षेत्र संख्या 16 से मोहन प्रसाद सन्यासी, मुखिया पद के लिए नवादा खास पंचायत से जाहिद खां, बलेसरा पंचायत से बालेश्वर नाथ दुबे, लाइन बाजार से सुशीला देवी, सांखे खास से पंचायत समिति के लिए इंदू देवी ने प्रमुख रूप से नामांकन पत्र भरा।
किस पद के लिए कितना नामांकन
प्रखंड : हथुआ
जिला परिषद - 06
मुखिया - 53
सरपंच - 22
बीडीसी - 50
वार्ड सदस्य - 282
पंच - 82
प्रखंड : फुलवरिया
जिला परिषद - 04
मुखिया - 33
सरपंच - 22
बीडीसी - 31
वार्ड सदस्य - 103
पंच - 37
प्रखंड : कुचायकोट
जिला परिषद -03
मुखिया - 67
सरपंच - 33
बीडीसी - 53
वार्ड सदस्य - 191
पंच - 52
प्रखंड : गोपालगंज
जिला परिषद - 03
मुखिया - 27
सरपंच - 08
बीडीसी - 12
वार्ड सदस्य - 61
पंच - 11
प्रखंड : उंचकागांव
जिला परिषद - 05
मुखिया - 27
सरपंच - 09
बीडीसी - 22
वार्ड सदस्य - 41
पंच - 17