Gopalganj News: बगहवां में आग से नौ झोपड़ी जलकर राख

 थाना क्षेत्र के बगहवां गांव में सोमवार की दोहपर खाना बनाते समय एक आवासीय झोपड़ी में आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने नौ झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलने पर मौके पर दमकल के साथ पहुंचे फायर बिग्रेड के कर्मियो ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक नौ झोपड़ी जलकर राख हो गयी। इस अगलगी मे एक भैंस भी झुलस गयी।

बताया जाता है कि बगहवां गांव में सोमवार की दोपहर एक आवासीय झोपड़ी में खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से आग लग गयी। आग ने देखते ही देखते नौ घरों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीण फायर बिग्रेड को इसकी सूचना देते हुए आग बुझाने में जुट गए। सूचना मिलने पर दमकल के साथ पहुंचे फायर बिग्रेड के कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक नौ झोपड़ी तथा उसमें रखे गए सभी सामान जल कर राख हो गए। इस अगलगी में एक भैंस भी झुलस गयी। जिनके घर जले हैं उनमें सुभाष नोनिया, अवध बिहारी नोनिया, केशव नोनिया, इन्नर नोनिया, छोटे नोनिया, रामनक्षत्र नोनिया, रमेश नोनिया, नंद कुमार चौहान, महावीर चौहान शामिल हैं।

Ads:






Ads Enquiry