Gopalganj News: ग्रामीणों ने भिक्षाटन कर बच्चों को खिलाया खाना

प्रखंड के बांस घाट मसुरिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय में लगातार चौथे दिन गुरुवार को भी ताला लटका रहा। ग्रामीणों ने ठान लिया है कि जब तक कोई पदाधिकारी विद्यालय की स्थिति से रूबरू होने नहीं आते हैं, तब तक विद्यालय में ताला जड़ा रहेगा। इस बीच ग्रामीणों ने पठन पाठन का जिम्मा स्वयं संभाल लिया है। ताकि बच्चों की पढ़ाई चौपट नहीं हो। इसमें महिलाओं का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। गुरुवार को ग्रामीणों ने भिक्षाटन कर एमडीएम का संचालन कर बच्चों को भोजन कराया। ग्रामीणों का आरोप है कि महारानी सीआरसी, बैकुंठपुर शिक्षा पदाधिकारी सहित वरीय पदाधिकारियों को सूचित करने के बाद भी इस विद्यालय की स्थिति सुधर सके, इसको लेकर किसी प्रकार की कोई पहल नहीं की गयी। उनका आरोप था कि अधिकारियों द्वारा दूरभाष के जरिये अभ्रद भाषा का भी प्रयोग किया गया है। बच्चे पढ़ें, इसको लेकर विभागीय पदाधिकारियों में किसी प्रकार की रुचि नहीं दिख रही है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना जिलाधिकारी को भी दिया है। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक विद्यालय में तालाबंदी जारी रहेगा और बच्चों का पठन पाठन वे खुद कराएंगे और अपने खर्चे से एमडीएम जारी रखेगे।

क्या है मामला

प्रखंड के बांस घाट मसुरिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षकों की कमी से बच्चों की पढ़ाई चौपट होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने चार दिन पूर्व इस विद्यालय में ताला जड़ दिया। ग्रामीणों को कहना था कि पहले से ही इस विद्यालय में शिक्षकों की कमी थी। उसके बाद भी इस विद्यालय के दो शिक्षकों को दूसरी जगत प्रतिनियुक्त कर दिया गया। जिससे अब इस विद्यालय में मात्र तीन शिक्षक ही रह गए हैं। ग्रामीणों ने यह एलान किया है कि जब तक शिक्षको की कमी दूर नहीं की जाती तब तक विद्यालय में तालाबंदी जारी रहेगा।

Ads:






Ads Enquiry