Gopalganj News: स्कूल प्रबंधक सहित तीन पर प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र के अस्पताल रोड़ में एक निजी विद्यालय में बने गढ्ढे में गिरने से एक बच्चे की मौत के मामले में स्कूल प्रबंधक सहित तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

बताया जाता है कि अस्पताल रोड़ स्थित एक निजी विद्यालय में पढ़ने आया एक बच्चा बुधवार को स्कूल में बने गढ्ढे में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। बच्चे की मौत के बाद उग्र ग्रामीणों ने स्कूल में जमकर तोड़फोड़ किया। हालांकि बाद में वहां पहुंचे पदाधिकारियों के समझाने बुझाने पर ग्रामीण शांत हुए। इस घटना के बाद मृतक बच्चे के परिजनों के बयान पर स्कूल प्रबंधक पवन अग्रवाल, संदीप चौरसिया व मनोज चौरसिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये छापामारी कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry