Gopalganj News: बाइक सवार अपराधियों ने युवक को गोली मारी

बुधवार की रात शहर के मौनिया चौक के आसपास का इलाका गोलियों को तड़तड़ाहट से गूंज उठा। मौनिया चौक तथा नगर थाना के बीच बाइक सवार अपराधियों ने अपने घर के बाहर खड़े एक युवक पर पिस्तौल से फायरिंग झोंक दिया। जिससे गोली लगने से युवक वहीं गिर पड़ा। इस फायरिंग में सड़क पर जा रहा एक मजदूर भी गोली लगे से घायल हो गया। अपराधी युवक को गोली मारने के बाद फायरिंग करते हुए बाइक से भाग निकले। घायल युवक तथा मजदूर को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन युवक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने युवक को गोरखपुर कर दिया। वहीं घायल मजदूर को प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस की टीम युवक का बयान दर्ज करने के लिए गोरखपुर गयी हुई है। हालांकि घायल युवक पुलिस को घटना के संबंध में बयान देने से इन्कार कर रहा है।

बताया जाता है कि बुधवार की रात शहर के मौनिया चौक तथा नगर थाना के बीच स्थिति अपने घर के बाहर 32 वर्षीय अन्नू मिश्रा कुछ लोगों के साथ बात कर रहे थे। तभी वहां दो बाइक पर सवार होकर चार युवक पहुंच गए और अन्नू मिश्रा को लक्ष्य कर पिस्तौल से फायरिंग झोंक दिया। जिससे गोली लगने से अन्नू मिश्रा वहां गिर पड़ा। इस फायरिंग में गोली लगने से सड़क से जा रहे पूर्व चंपारण के रामगढ़वा गांव निवासी मजदूर रामविचार गुप्ता भी घायल हो गए। बताया जाता है कि युवक के गिरने के बाद अपराधी फायरिंग करते कचहरी रोड़ होते हुए फरार हो गए। अपराधियों के भागने के बाद वहां पहुंचे लोग घायल युवक और मजदूर को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। लेकिन अन्नू मिश्रा की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया। बताया जाता है कि युवक के जांघ में तीन गोली लगी है। वहीं हाथ में गोली लगने से घायल मजदूर का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे अस्पातल से छुट्टी दे दी गयी। इस घटना की सूचना मिलने के बाद सक्रिय हुई पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए छापामारी अभियान चला रही है। इस संबंध में नगर इंस्पेक्टर विमल कुमार ने बताया कि घटनास्थल से खोखा बरामद किया गया है। घायल का बयान लेने के लिए दरोगा वीके सिंह को गोरखपुर भेजा गया है। लेकिन घायल युवक बयान देने से इंकार कर रहा है। उन्होंने बताया कि बयान दर्ज नहीं होने के कारण अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

मौनिया चौक पर पूर्व में भी हो चुकी है गोलीबारी

नगर थाना से महज कुछ दूरी पर थाना तथा मौनिया चौके बीच युवक को गोली मार कर अपराधियों के भाग जाने से पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल उठने लगे हैं। आसपास के लोग बताते हैं कि अपराधियों द्वारा कई राउंड फायरिंग करने से पूरा इलाका गोली की आवाज से गूंज उठा था। गोली की आवाज सुन आसपास के लोगों की भीड़ लग गयी। परिजन और लोग गोली लगने से घायल युवक तथा मजदूर को सदर अस्पताल ले गए। लेकिन लोगों को आरोप है कि नगर थाना के समीप फायरिंग होने के बाद भी पुलिस को घटनास्थल पर पहुंचने पंद्रह मिनट से अधिक समय लग गया। हालांकि नगर थाना के समीप मौनिया चौक होने के बाद भी इस चौक पर गोलीबारी की यह पहली घटना नहीं है। करीब छह माह पूर्व भी मौनिया चौक पर अपराधियों ने मांझा थाना क्षेत्र के कोल्हुआं गांव निवासी रंजन सिंह तथा उनके चचेरे भाई ललित सिंह पर फायरिंग कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

Ads:






Ads Enquiry