शहर के मौनिया चौक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक युवक को गोली मारने वाले गिरोह की घटना के 48 घंटे बाद भी पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि घायल युवक तथा उसके पिता के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। लेकिन गोली मारने वाले अपराधियों के बारे में घायल युवक द्वारा भी कोई जानकारी नहीं देने से अपराधियों की पहचान करना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। बीते गुरुवार की रात बाइक सवार अपराधियों ने नगर थाना तथा मौनिया चौक के बीच स्थित अपने घर के बाहर खड़े अनु मिश्रा को लक्ष्य का फायरिंग शुरू कर दिया। इस फायरिंग में युवक सहित एक मजदूर भी गोली लगने से घायल हो गया। घायल अनु मिश्रा ने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया है कि बाइक सवार अपराधियों ने मेरे दरवाजे पर आकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दिया। इस फायरिंग में अनु मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अनु मिश्रा को इलाज के लिये गोरखपुर में भर्ती कराया गया है। नगर इंस्पेक्टर विमल कुमार सिंह ने बताया कि मौनिया पर गोलीबारी मामले में घायल अनु मिश्रा व उसके पिता के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। हालांकि की घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों की पहचान नहीं कर सकी है। पुलिस के लिये यह घटना पहेली बनी हुई है। हालांकि पुलिस अपराधियों की पहचान कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लेने का दावा कर रही है।