Gopalganj News: डाग स्क्वायड की टीम ने की अपहरण कांड की जांच

महम्मदपुर थाना क्षेत्र के टेकनवास स्थित हाई स्कूल परिसर में चल रहे यज्ञ समारोह से 11 वर्ष के मासूम के अपहरण के मामले में डाग स्क्वायड की टीम ने सोमवार को विस्तृत जांच की। जांच के दौरान टीम को कई अहम सुराग भी मिले। हालांकि पुलिस ने सुराग के बारे में अभी खुलासा नहीं किया है।

जानकारी के अनुसार छपरा जिले के नगरा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के मूल निवासी अरविंद कुमार पाण्डेय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महम्मदपुर टेकनवास के प्राचार्य हैं। बताया जाता है कि विद्यालय परिसर में चल रहे गायत्री महायज्ञ को देखने के लिए उनकी पत्‍‌नी सुमन देवी अपने 11 वर्ष के पुत्र रोहित कुमार पाण्डेय उर्फ ओम के साथ आयी थी। इसी बीच रात्रि समय उनके पुत्र का अपहरण कर लिया गया। घटना की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद तत्काल सतर्क हुई पुलिस ने सोमवार को डाग स्क्वायड की टीम मामले की जांच की।

Ads:






Ads Enquiry