Gopalganj News: होली की हुड़दंग में घायल हुए 30 लोग

होली की हुड़दंग के बीच पिछड़े 48 घंटे के दौरान हुई मारपीट की घटनाओं में 30 लोग घायल हो गये। घायल लोगों को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस संबंध में दस लोगों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया।

नगर थाना क्षेत्र के छपिया मोहल्ले में गुरुवार की शाम सड़क के किनारे बैठकर खाना खाने को लेकर शुरु हुए विवाद के बाद दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गये। इस बीच दोनों ओर से हुई मारपीट में एक पक्ष से रमेश राम, संजय राम, ब्रजकिशोर राम तथा दूसरे पक्ष से अमरेन्द्र शर्मा, मंटू शर्मा, राजकुमार शर्मा, बच्ची देवी, उपेन्द्र शर्मा, कुश शर्मा तथा विशाल शर्मा घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने दोनों ओर से आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बरौली थाना क्षेत्र के रूपनछाप गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष से यशोदा सिंह तथा दूसरे पक्ष से राजेश कुमार सिंह, सुरेन्द्र सिंह तथा कमल सिंह घायल हो गये। इस मामले में पुलिस ने यशोदा सिंह, उमेश सिंह तथा दामोदर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बरौली थाना क्षेत्र के चंदन टोला गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष से कंचन कुमार तथा मनोरमा सिंह तथा देवेन्द्र सिंह एवं दूसरे पक्ष से नवादा गांव के अतिउर रहमान सहित दो लोग घायल हो गये। विजयीपुर थाना क्षेत्र के मथौली गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष से बीरबल राम तथा उनकी पत्‍‌नी एवं दूसरे पक्ष से गुलाबी देवी तथा उनकी पुत्री घायल हो गये। गोपालपुर थाना क्षेत्र के अहिरौली दुबौली टोला तकिया गांव में हुई मारपीट में नूर मोहम्मद तथा साबिर अली, मांझा के धोबवलिया में रामप्रवेश भगत तथा धुरन्धर प्रसाद, मीरगंज दक्षीण मोहल्ला में सुजीत कुमार सोनी तथा उनकी मां एवं इसी थाना के कांधगोपी गांव में नागेन्द्र प्रसाद तथा मोहन प्रसाद सहित तीन लोग घायल हो गये। कांड अंकित कर पुलिस इन मामलों की छानबीन कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry