Gopalganj News: कटेया में निर्विरोध चुने गए 102 पंच

भले की पंच परमेश्वर कहते जाते हैं। लेकिन इस बार पंचायत चुनाव में लोगों में पंच पद के लिए चुनाव लड़ने की रुचि काफी कम रही। जिसके कारण प्रखंड क्षेत्र में नामांकनपत्रो की संवीक्षा और नाम वापसी के बाद पंच पद के लिए 102 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए। इसके साथ ही प्रखंड क्षेत्र में 36 पंच पद के लिए किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन नहीं किये जाने से यह पद रिक्त ही रह गया। प्रखंड क्षेत्र में पंच के साथ ही वार्ड सदस्य बनने की रुचि भी लोगों में कम दिखी। जिसके कारण किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन दाखिल नहीं करने से एक वार्ड सदस्य का पद रिक्त रह गया। जबकि 31 वार्ड सदस्य पद के लिए निर्विरोध निर्वाचन हुआ। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ धीरज कुमार दुबे ने बताया के प्रखंड के 11 पंचायतों में 155 वार्ड सदस्य पद में से 31 पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिये गए हैं। अब 123 पदों के लिए चुनाव होगा। जबकि करकटहां पंचायत के वार्ड संख्या 11 में किसी प्रत्याशी द्वारा नामांकन नहीं किये जाने से यह पद रिक्त हो गया है। उन्होने बताया कि ग्राम कचहरी के पंच के 155 पदों में से 102 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। अब 17 पदों के लिए चुनाव हो रहा है। जबकि 36 पदों पर किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। जिससे ये पद रिक्त रह गए हैं।

Ads:






Ads Enquiry