जिले में हुई विभिन्न घटनाओं में आठ लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिवारी खरेया गांव में आपसी विवाद के बाद कुछ लोगों ने खालगांव गांव के संतोष तिवारी, बबलू तिवारी, रमेश तिवारी तथा मिठु तिवारी को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना को लेकर थाने में संतोष तिवारी के बयान पर जगदीश तिवारी सहित आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इसी थाना क्षेत्र के विनोद खरेया गांव में आपसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने सखीचंद महतो तथा उनकी पत्नी रामावती देवी को मारपीट कर घायल कर दिया। उधर हथुआ थाना क्षेत्र के माली टोला गांव में भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों ने अंजुम आरा तथा उनकी पुत्री रोजी खातून को मारपीट कर घायल कर दिया। इन घटनाओं की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।