प्रथम चरण में होने वाले नामांकन को लेकर प्रखंड क्षेत्र में सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी है। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि नामांकन की तैयारियां पूरी कर ली गयी है। पांच स्थानों पर नामांकन के लिए बनाए गए पांच टेबल पर पदाधिकारी तैनात कर दिये गए हैं। उन्होंने बताया कि एक नंबर टेबल पर मुखिया पद के लिए नामांकन होगा। जबकि दो पर सरपंच पद, तीन पर बीडीसी पद के उम्मीदवार नामांकन करेंगे। उन्होंने बताया कि नामांकन के दौरान धारा 144 धारा लागू रहेगा।