आश्वासन मिला पर गांव में नहीं पहुंची बिजली

विकास के तमाम दावों के बीच प्रखंड के पश्चिमी छोर पर स्थित बड़हरा पंचायत के डुमरिया गांव के ग्रामीण अब भी लालटेन युग में जीने को विवश है। शाम होते ही इस गांव में अंधेरे की वजह से लोगों को तमाम समस्याओं से गुजरना पड़ता है। ऐसा तब है जबकि ग्रामीणों ने अपने गांव का विद्युतीकरण कराने को लेकर जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक पदाधिकारियों तक कई बार अपनी आवाज पहुंचाई। लेकिन आश्वासन तो मिला पर आज तक गांव में बिजली नहीं पहुंची। इस गांव के ग्रामीण बताते हैं कि इस गांव में लगभग दो सौ परिवार रहते है। जिनमें अधिकांश पिछड़ी, अति पिछड़ी और अनुसूचित जाति के लोग हैं। लेकिन, आज तक इस गावं का विद्युतीकरण नहीं किया गया। ग्रामीण बताते हैं कि प्रत्येक चुनाव में जनप्रतिनिधि गांव में बिजली का सपना दिखाकर वोट तो ले लेते हैं, लेकिन उसके बाद ग्रामीणों की समस्या से मुंह मोड़ लेते हैं। वे कहते हैं गांव का विद्युतीकरण करने के लिए कई बार विद्युत विभाग के पदाधिकारियों, प्रशासनिक पदाधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों से मांग की गयी। लेकिन आश्वासन मिलने के बाद यह मांग पूरी नहीं की गयी। ऐसे में इस गांव के ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर उनके गांव का विद्युतीकरण करने की दिशा में जल्द ही पहल नहीं की जाती है तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे।

Ads:






Ads Enquiry