अनौपचारिक शिक्षा शिक्षक अनुदेशक संघ की बैठक में केदारनाथ प्रसाद को जिलाध्यक्ष मनोनित किया गया। इस दौरान आगामी छह मार्च को संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिवभजन प्रसाद के जिला आगमन को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक में केदारनाथ प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद, बृजकिशोर सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, मनोज प्रसाद, अशोक कुमार सिंह सहित काफी संख्या में शिक्षा अनुदेशक मौजूद रहे।