ग्रामीण को घायल कर नकदी छीनी

ग्रामीण बैंक की महम्मदपुर शाखा से पैसों की निकासी कर घर लौट रहे महम्मदपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव के नरेन्द्र कुमार तिवारी को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल करने के बाद उनके पास मौजूद 9500 रुपये नकदी छीन ली। घायल नरेन्द्र कुमार तिवारी के बयान पर मामले की थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जिसमें अनिल गिरी तथा अनुज गिरी सहित तीन लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry