गोपालपुर थाना क्षेत्र के दुबे खरेया गांव में आपसी विवाद के बाद कुछ लोगों ने केदार चौहान नामक टेंट संचालक को मारपीट कर घायल करने के बाद उनके पास मौजूद सात हजार रुपये नकदी छीन ली। घटना को लेकर थाने में धनन्जय महतो सहित पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।