आदर्श आचार संहिता की दी गई जानकारी

पंचायत चुनाव को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में नामांकन पत्र भरने तथा आचार संहिता के बारे में जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ बैजू कुमार मिश्र ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर मंगलवार को जनप्रतिनिधियों को नामांकन पत्र भरने के तरीके के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में पांच मार्च से 11 मार्च तक नामांकन कार्य किया जाएगा। जिसमें मुखिया, सरपंच, बीडीसी, वार्ड और पंच, इन पांच पदों के लिए पद वार अलग अलग टेबल बनाया गया है। प्रत्येक टेबल के लिए कर्मियों के अतिरिक्त एक एक एआरओ प्रतिनियुक्त किये गये है। उन्होंने बताया कि मुखिया, सरपंच व बीडीसी अनारक्षित के लिए एक हजार तथा पंच व वार्ड सदस्य के लिए 250 रुपया नामांकन शुल्क लगेगा। इन पदों के लिए आरक्षित श्रेणी के प्रत्याशियों को पांच सौ तथा 125 नामांकन शुल्क देना होगा। प्रत्येक कोटी की महिलाओं प्रत्याशियों के लिए आरक्षित कोटी का ही शुल्क देय होगा। उन्होंने बताया कि पांच से 11 मार्च तक नामांकन कार्य किया जाएगा। आवेदन पत्रों की समीक्षा 14 मार्च, पर्चा वापसी व प्रतीक चिन्ह का आवंटन 16 मार्च को किया जाएगा।

Ads:






Ads Enquiry