आयोजित होंगे गीत व नृत्य के कई कार्यक्रम

इस साल थावे महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रुपरेखा तय कर दी गयी है। 15 व 16 अप्रैल को आयोजित महोत्सव कार्यक्रम के दौरान कई राज्यों के नृत्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अलावा इसके कई कलाकार अपने कार्यक्रम को प्रस्तुत करेंगे। जिला स्तर के भी अच्छे प्रतिभागी को कार्यक्रम में भाग लेने की अनुमति होगी। महोत्सव के दौरान लोगों के मनोरंजन के लिए थावे मंदिर परिसर में फन पार्क का भी निर्माण किया जाएगा। साथ ही सबेया हवाई अड्डा परिसर में पारा ग्लाइडिंग के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आठ 15 व 16 अप्रैल को थावे महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के पहले दिन यानि 15 अप्रैल को गुजरात का गरबा, आसाम का बिहू, पंजाब का गटका, इलाहाबाद के आनंद किशोर का टेढि़या नृत्य कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम के दूसरे दिन यानि 16 अप्रैल को सरायकला के छउ नृत्य के अलावा मुबई की नृत्यांगना गीतांजली शर्मा व अहमदाबाद के मेघ धनुष राक बैंड का कार्यक्रम आयोजित होगा। ज्ञातव्य है कि पूर्व में आयोजित थावे महोत्सव के दौरान अनुराधा पौडवाल, मालिनी अवस्थी, कविता पौडवाल, भजन सम्राट अनूप जलोटा, भोजपुरी के गायक मनोज तिवारी आदि का कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है। इस साल के महोत्सव में एक भी भोजपुरी कलाकार को आमंत्रित नहीं किया गया है। महोत्सव के दौरान गीत व नृत्य के कार्यक्रमों के अलावा सबेया हवाई अड्डे पर पारा ग्लाइडिंग कार्यक्रम, ग्राम श्री मेला आदि का भी आयोजन किया गया है।

Ads:






Ads Enquiry