जिले में हुई मारपीट की विभिन्न घटनाओं में पति पत्नी सहित छह लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बरौली थाना क्षेत्र के बेलसड़ गांव में भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक दंपती को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल मनीष राम और उनकी पत्नी को इलाज के लिए बरौली अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में थाने में विरेंद्र राम सहित तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इसी थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने दो सगे भाइयों को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना का कारण रास्ते का विवाद बताया जाता है। घायल हरिकेश यादव तथा उनके भाई मुन्ना यादव को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में थाने में जयनाथ यादव तथा राजेश यादव सहित बारह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है। मीरगंज थाना क्षेत्र के मछागर लछीराम हनुमान मंदिर के समीप आपसी विवाद के बाद कुछ लोगों ने भोरे थाना क्षेत्र के हुसेपुर गांव के छोटू यादव तथा बृजकिशोर यादव को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल छोटू यादव ने मारपीट के दौरान छह हजार रुपया नगदी छीन लेने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।