प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेंद्र बैठा को सोमवार को सेवानिवृत हो जाने पर प्रखंड सभागार में समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गयी। इस मौके पर बीइओ के कार्यो की सराहना करते हुए उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में कृषि समन्वयक राकेश मिश्रा, इम्तेयाज आलम, उमेश सिंह, मुकेश प्रसाद, हेमा देवी सहित किसान सलाहकार व कृषि कर्मी मौजूद रहे। वहीं दूसरी तरफ सोमवार को ही मध्य विद्यालय रामचंद्रपुर की प्रधानाध्यापिका रीता कुमारी श्रीवास्तव, मध्य विद्यालय वृंदावन के प्रधानाध्यापक हरेंद्र प्रसाद, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भुसावं के प्रधानाध्यापक रत्नेश उपाध्याय तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय इंद्रवा बैरम के प्रधानाध्यापक अकबर हुसैन भी सेवानिवृत्त हो गए। जिन्हें विद्यालयों में समारोह आयोजित कर विदाई दी गयी।