अवकाश घोषित करने का किया स्वागत

संत रैदास की जयंती माघ पूर्णिमा को राजकीय अवकाश घोषित करने की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की घोषणा का जगजीवन राम विचार मंच ने स्वागत किया है। सोमवार को विचार मंच की बैठक में अध्यक्ष रामसूरत राम ने कहा कि संत रैदास की जयंती पर अवकाश होने पर संत की अमृतवाणी को जन जन तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी। इससे समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द बढ़ेगा। बैठक में श्रीमती पूनम देवी, इंजीनियर बालेश्वर प्रसाद, मकरध्वज ठाकुर, रामानंद बैठा, अमित कुमार राम, रामदेव राम सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ads:






Ads Enquiry