जिले को फाइलेरिया मुक्त करने के लिए अब गांव गांव में स्वास्थ्य कर्मी जाकर दवाइयां खिलाएंगे। सोमवार को सदर अस्पताल में जिले में फाइलेरिया को लेकर चलने वाले इस अभियान की शुरुआत जिलाधिकारी राहुल कुमार ने दवा खाकर किया। इस संबंध में डीपीएम अरविंद कुमार झा ने बताया कि सोमवार से इस अभियान को लेकर जिले के सभी प्रखंड में दवा वितरण केंद्र को चालू कर दिया गया। इस केंद्र से लोगों को फाइलेरिया की दवा दी जाएगी। उन्होने बताया कि इस अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता सहित स्वास्थ्य कर्मी गांव गांव जाकर लोगों को फाइलेरिया से बचाव के के लिए दवा खिलाएंगी। उन्होंने बताया कि दो वर्ष से पांच वर्ष के बच्चों को एक गोली, पांच वर्ष से चौदह वर्ष के बच्चों को दो गोली तथा चौदह वर्ष के अधिक उम्र के लोगों को तीन गोली खिलाई जाएगी। इसके साथ ही जो बच्चे क्रीम नाशक दवा खाने से वंचित रह गए हैं, उन्होंने एलबेंडा जोल की दवा भी खिलाई जाएगी। हालांकि फाइलेरिया की दवा गर्भवती महिला तथा वृद्ध लोगों को नहीं खिलाई जाएगी।