एक लाख नकदी के लिए बहू को निकाला

दहेज में एक लाख रुपये नकदी तथा बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर पांच साल पूर्व विवाहित अजबुन नेशा को उसके ससुराल के लोगों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला के बयान पर घटना की थावे थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

जानकारी के अनुसार उचकागांव थाना के डुमरिया गांव के मोहम्मद फारूख की पुत्री अजबुन नेशा की शादी थावे थाना क्षेत्र के बड़का जगमलवां गांव के शाह आलम के पुत्र मुस्तफा आलम के साथ पांच वर्ष पूर्व मुस्लिम रीति रिवाज के साथ संपन्न हुई थी। शादी के बाद ससुराल जाने पर अजबुन नेशा को उसके पति व ससुर सहित अन्य ससुराल वालों ने दहेज में एक लाख नकदी तथा मोटरसाइकिल की मांग के लिए प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। इसके बाद भी जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो ससुराल के लोगों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। घटना को लेकर थाने में दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित महिला ने अपने पति मुस्तफा आलम, ससुर शाह आलम सहित चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry