थाना क्षेत्र के चितु टोला गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के दौरान सात लोग घायल हो गये। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि चितु टोला निवासी अनुज कुमार अपने बाइक से कहीं जा रहे थे। रास्ते में किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों के बीच विवाद शुरु हो गया। इस बीच दोनों ओर से हुई मारपीट में पवन पाण्डेय, राजन पाण्डेय, साजन पाण्डेय, नितेश पाण्डेय, अनुज कुमार और उमेश पाण्डेय सहित सात लोग घायल हो गये। कांड अंकित कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।