राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश

जिलाधिकारी राहुल कुमार ने सोमवार को विद्युत व कृषि टास्क फोर्स की बैठक के दौरान बिजली विभाग को राजस्व वसूली में तेजी जाने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान डीजल सब्सिडी के भुगतान में सुस्ती के लिए बैकुंठपुर बीडीओ से जवाब तलब किया गया।

बिजली विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि कई प्रखंड में राजस्व वसूली की रफ्तार संतोषजनक नहीं है। उन्होंने स्थिति में सुधार करने का निर्देश बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को दिया। बैठक के दौरान बिजली विभाग की ओर से चलाए जा रहे निर्माण कार्य के बारे में भी समीक्षा की गयी। कृषि विभाग के कार्यो की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने पाया कि 31 मार्च तक डीजल अनुदान की राशि वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बावजूद इसके बैकुंठपुर प्रखंड में कार्य काफी सुस्त है। उन्होंने कार्य में सुस्ती के लिए बीडीओ से जवाब तलब किया। साथ ही अन्य प्रखंड विकास पदाधिकारियों को हर हाल में निर्धारित समय के पूर्व राशि का उठाव कर सब्सिडी की राशि का वितरण करने का निर्देश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त दयानंद मिश्र के अलावा कार्यपालक अभियंता विद्युत कुमार गौरव व कृषि विभाग के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Ads:






Ads Enquiry