अपहरण के आरोपी सहित तीन गिरफ्तार

एक स्कूली छात्रा के अपहरण की घटना में संलिप्त आरोपी सहित विभिन्न मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के नोनिया टोली मोहल्ले की एक छात्रा का अपहरण किये जाने की घटना के संलिप्त इसी मोहल्ले के राज पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। करीब डेढ़ साल से इसकी पुलिस को तलाश थी। उधर बरौली थाने की पुलिस ने बलहां गांव में छापा मारकर मन्नू साह को 400 एमएल के 51 पाउच के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नगर थाने की पुलिस ने जिला शिक्षा कार्यालय परिसर से हुई बाइक चोरी के मामले में सरेया वार्ड संख्या 13 के विवेक कुमार पासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Ads:






Ads Enquiry