थाना क्षेत्र के पश्चिमी सलेमपुर तटबंध पर शुक्रवार को एक बालू लदा ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने से उससे दबकर चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। इस हादसे की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के तरेया पहाड़ गांव निवासी मुन्ना माझी ट्रैक्टर ट्राली पर बालू लाद कर कहीं जा रहे थे। तभी पश्चिमी सलेमपुर तटबंध पर ट्रैक्टर ट्राली का पहिया धंस जाने से ट्रैक्टर पलट गया। जिससे ट्रैक्टर से दब जाने स चालक मुन्ना मांझी की मौके पर ही मौत हो गयी। इस हादसे की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।