लड़की ने बाइक पर कॉलेज जाने से मना किया तो फेंक दिया तेजाब

युवक ने बाइक पर कॉलेज चलने को कहा, लेकिन लड़की ने मना कर दिया। लड़की की मां ने भी इससे इंकार कर दिया। इससे युवक को गुस्सा आ गया। उसने रात में सोई लड़की व उसकी मां पर तेजाब फेंक दिया। लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। उसकी मां भी झुलस गई है।

बताया जाता है कि मीरगंज थाना क्षेत्र के संवरेजी गांव में शनिवार की देर रात अपने घर में सो रही शाहिना परवीन व उसकी मां खैरून खातून पर पड़ोस के एक युवक गुड्डू कुमार साह ने तेजाब फेंक दिया। दोनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन लड़की की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। आरोपी युवक फरार है।

बताया जाता है कि खैरून खातून अपनी पुत्री के साथ अपने कमरे में सोयी थी। इसी बीच गुड्डू मौका देखकर बाउंड्री फांदकर महिला के घर में प्रवेश कर गया। उसने कमरे में सो रही खैरून एवं उसकी बेटी शाहिना पर गिलास में भरा तेजाब फेंक दिया।

सदर अस्पताल में भर्ती शाहिना ने बताया कि शुक्रवार को पड़ोस के गुड्डू कुमार साह ने उसे साथ काॅलेज चलने को कहा था। इससे मना करने पर उसने घटना को युवक ने अंजाम दिया।

Ads:






Ads Enquiry