प्रखंड के भठवा-पंचदेवरी खेल मैदान में चल रहे देशरत्न डा. राजेंद्र प्रसाद अखिल भारतीय दशम फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को सहारा लखनऊ व नासिक के बीच खेला गया। जिसमें लखनऊ की टीम ने नासिक को 1-0 से पराजित कर शील्ड पर कब्जा जमा लिया।
खेल आरंभ के पूर्व मैच का उद्घाटन सांसद जनक राम, एमएलसी आदित्य नारायण पाण्डेय एवं धर्मेन्द्र मिश्र ने बाल को किक कर किया। फाइनल मैच का मुकाबल आरंभ होते ही दोनों ही टीमों में गोल मारने की होड़ लगी रही। परंतु देखते ही देखते मध्यांतर बीच गया। परंतु कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। मध्यांतर के बाद शुरु हुये खेल के 13 वें मिनट में लखनऊ टीम के खिलाड़ी निशांत ने एक गोल दागकर अपने टीम को 1-0 की बढ़त दिलायी। जो खेल के अंत तक बना रहा। इस खेल के मैन आफ द मैच का पुरस्कार सहारा टीम लखनऊ के विजय को मिला। जबकि मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार नासिक आर्मी के खिलाड़ी लारेन को दिया गया। वहीं आज के बेस्ट प्लेयर का खिताब निशांत को दिया गया। इस खेले के मुख्य निर्णायक दिवाकर कुमार थे। जबकि सहायक निर्णायक कैलाश प्रसाद, रविशंकर सिंह, हरेंद्र यादव, सतेंद्र चंद्र थे। मौके पर उपेंद्र मिश्र, विवेकानंद मिश्र, रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी, संतोष सिंह, दुर्गा चरण पाण्डेय, संतोष तिवारी, विनोद राय, वेद व्रत मिश्र, मिंटू लाल, वरूण कुमार, राधेश्याम प्रसाद, पारसनाथ राय, धनंजय मिश्र, बब्लू गिरी, रामायण शर्मा, उपेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।