दियारा इलाके के गंडक नदी पर जगीरी टोला व कठघरवां गांवों के बीच पीपा पुल बनाने की मांग उठने लगी है। पीपा पुल निर्माण को लेकर रविवार को आयोजित बैठक में पुल निर्माण को लेकर विमर्श किया गया।
जदयू के प्रखंड अध्यक्ष रामएकबाल दुबे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि दियारा इलाके के जगीरी टोला, कठघरवां, सहडीगरी, डोमाहाता, मंझरियां, मकसूदपुर, सेमराहीं, हीरापाकड़, मशानथाना, खाप मकसूदपुर तथा मंगरहां गांव के लोगों के लिए इस पीपा पुल का निर्माण कराया जाना जरुरी है। उन्होंने कहा बैठक के दौरान मजदूरों व किसानों की समस्याओं पर भी विमर्श किया गया। बैठक में अशोक सिंह, कपिलदेव प्रसाद, हरिशंकर साह, राजेश्वर सिंह, सत्यनारायण सिंह, रविन्द्र नाथ सिंह, रामाशंकर यादव, हीरालाल प्रसाद, राजेश कुमार सहनी, बलिराम सहनी, शिवकुमार प्रसाद तथा राजकृत सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।