लूट के आरोपी सहित दो गिरफ्तार

पुलिस ने लूट की घटना में संलिप्त एक आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में हुयी लूट के मामले में दुबौली गांव के उपेंद्र रावत को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं कटेया थाना क्षेत्र के बरी सुजावल गांव में अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति के साथ हुयी मारपीट के मामले में संजय सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। कुछ समय से पुलिस को इन दोनों की तलाश थी।

Ads:






Ads Enquiry