मारपीट में छह लोग घायल

जिले में हुई विभिन्न घटनाओं में छह लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मांझा थाना क्षेत्र के कोल्हुआ कुर्मी टोला गांव में भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों ने वीरेन्द्र राम, उनकी पुत्री सुगम देवी तथा पत्‍‌नी चिंता देवी सहित चा लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। भोरे थाना क्षेत्र के उसरापुर गांव में आपसी रंजिश में कुछ लोगों ने निजामुल मियां तथा उनके भाई नौशाद मियां को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। इन घटनाओं की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry