घर में आग लगायी

भोरे थाना क्षेत्र के सिरिसियां गांव में आपसी विवाद के बाद कुछ लोगों ने राजपती देवी के घर में आग लगा दी। इस घटना में महिला के घर में रखे गये नकदी सहित हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गयी। घटना को लेकर थाने में राजपति देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जिसमें बलराम यादव सहित सात लोगों को नामजद किया गया है।

Ads:






Ads Enquiry