मारपीट में पंचायत समिति सदस्य सहित चार घायल

जिले में हुई विभिन्न घटनाओं में पंचायत समिति के सदस्य सहित चार लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीरगंज थाना क्षेत्र के बड़कागांव मोड़ पर आपसी विवाद में सोनू पाण्डेय नामक युवक ने पंचायत समिति सदस्य सत्येन्द्र सिंह को मारपीट कर घायल कर दिया। बताया जाता है कि उंचकागांव थाना क्षेत्र के महैचा गांव के निवासी तथा पंचायत समिति सदस्य सत्येन्द्र तिवारी अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे। जैसे ही वे मीरगंज थाना क्षेत्र के बड़कागांव मोड़ पर पहुंचे, एक युवक ने उन्हें जबरन रोक लिया तथा जबरन साथ ले चलने के लिए उनपर दबाव बनाने लगा। साथ ले जाने से इंकार करने पर युवक ने बीडीसी सदस्य की पिटाई कर दी तथा भाग निकला। घटना को लेकर थाने में दर्ज प्राथमिकी में सोनू पाण्डेय को नामजद किया गया है। उधर मांझा थाना क्षेत्र के भवानीगंज गांव में पूर्व से चल रहे भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों ने मजरुल हक को तलवार से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मजरूल हक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना को लेकर थाने में दर्ज प्राथमिकी में अजीजुल हक सहित आठ लोगों को नामजद किया गया है। मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना जगरनाथ गांव में पीपल का पेड़ डाक में लेने पर कुछ लोगों ने चिंता देवी नामक एक महिला की जमकर पिटाई कर दी। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना को लेकर थाने में विकास सिंह सहित आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

Ads:






Ads Enquiry