छात्राओं ने गांव में चलाया सफाई अभियान

सदर प्रखंड के विशुनपुरा पश्चिमी पंचायत के गांवों में शुक्रवार को छात्राओं ने सफाई अभियान चलाया। इस दौरान छात्राओं ने गाव की गलियों से लेकर रास्ते पर झाडू लगाकर उसे साफ सुथरा किया।

शुक्रवार की सुबह इस पंचायत के मुखिया सह जदयू नेता आदित्य शंकर शाही के नेतृत्व में छात्राएं गांव की साफ सफाई करने के लिए अपने अपने हाथ में झाडू लेकर निकल पड़ी। छात्राओं ने गांव की गलियों से लेकर रास्ते पर झाडू लगाकर गंदगी को साफ किया। इस दौरान छात्राएं ग्रामीणों को साफ सफाई के प्रति जागरूक भी करती रहीं। इस पंचायत के मुखिया श्री शाही ने बताया कि विशुनपुरा पश्चिम पंचायत को निर्मल ग्राम के लिए चयनित किया गया है। यह ग्रामीणों में स्वच्छता अभियान के प्रति जागरुकता का परिणाम है। इस अवसर पर छोटेलाल राम, नागेंद्र राम, शशिभूषण राम, बसंत राम सहित काफी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

Ads:






Ads Enquiry