मांझा थाने की पुलिस ने बिजली चोरी की घटना में नामजद आरोपी देवापुर आकिल टोला गांव के रामचन्द्र राय तथा पप्पू यादव को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। हजारों रुपये की बिजली चोरी के आरोप में कनीय विद्युत अभियंता ने इनके विरुद्ध गत दिसम्बर माह में प्राथमिकी दर्ज करायी थी।